Skip to content
Opens in a new window
Puraskaar | Kunwar Narayan
15 November 2026

Puraskaar | Kunwar Narayan

Pratidin Ek Kavita

About

पुरस्कार । कुँवर नारायण


वनवास और राज्याभिषेक


रोज़ की लीला है

जिस ख़ुशी को मुकुट पहने


सब देख रहे मेरे चेहरे पर

वह केवल बच्चों का मुखौटा है


मेरे अंदर तो कहीं

दूर सरयू-तट पर


जल-समाधि लेते

सूर्य की उदासी है