Skip to content
Opens in a new window
Kehte Hain Taare Gaate Hain | Harivansh Rai Bachchan
27 July 2026

Kehte Hain Taare Gaate Hain | Harivansh Rai Bachchan

Pratidin Ek Kavita

About

कहते हैं, तारे गाते हैं! । हरिवंश राय बच्चन


कहते हैं, तारे गाते हैं!


सन्नाटा वसुधा पर छाया,

नभ में हमने कान लगाया,

फिर भी अगणित कंठों का यह राग नहीं हम सुन पाते हैं!

कहते हैं, तारे गाते हैं!


स्वर्ग सुना करता यह गाना,

पृथ्वी ने तो बस यह जाना,

अगणित ओस-कणों में तारों के नीरव आँसू आते हैं!

कहते हैं, तारे गाते हैं!


ऊपर देव तले मानवगण,

नभ में दोनों गायन-रोदन,

राग सदा ऊपर को उठता, आँसू नीचे झर जाते हैं!

कहते हैं, तारे गाते हैं!