Home
Explore
Religious
Music
News
Podcasts
Bible
By Genre
By Location
By Language
Download App
Log in
Sign up
nalini varshney
"कहानी सुनोगे?"- Panchatantra Ki Kahaniyaan
Books
Hindi
I love stories ! And this podcast is all about stories as well as their backgrounds. Starting with Panchatantra, we will move on to other traditional/mythological tales.
Website
Episodes
43
28 April 2024
शेर की खाल में गधा
बंदर अब भी मगरमच्छ से क्रोधित है और मगरमच्छ उसे मानने का पूरा प्रयास कर रहा है। बंदर गुस्से में मगरमच्छ को "शेर की खाल में गधा" कहानी का उदाहरण देते हुए डांट लगता है, कि उसी गाढ़े की तरह मगर ने भी अपनी असलियत स्वयं ही उजागर कर दी है।
7 min
14 December 2023
कृतघ्न पत्नी
रक्तमुख बंदर बहुत दुखी भी है और क्रोधित भी। वह करालमुख मगरमच्छ को डांटता कि पत्नी प्रेम में अपने मित्र से छल करना उचित नहीं। रक्तमुख का यह मानना है कि स्त्रियां स्वभाव से ही अविश्वसनीय होती हैं और अपनी बात को गहराई से समझने के लिए को कृतघ्न पत्नी की कहानी सुनाना शुरू करता है।
9 min
11 October 2023
गीदड़ गीदड़ है और शेर शेर
इस कहानी में राजा, युधिष्ठिर कुम्हार का सच जानने के बाद, उसे तुरंत राज्य से चले जाने की सलाह देते हैं। वे उसे समझाते हैं कि 'जो जिसका काम है वही उसे पूर्ण रूप से कर सकता है, अन्यथा मुसीबत हो सकती है' ।
6 min
08 September 2023
शूरवीर कुम्हार
लब्धप्रणाश के चौथे एपिसोड में आप देखेंगे कि इस कहानी में भी "हाथ आई वस्तु का हाथ से निकल जाना" कितनी सरलता और सुंदरता से दर्शाया गया है। युधिष्ठिर नामक कुम्हार , पांडव पुत्र युधिष्ठिर की भांति सच बोलता है, किंतु यह उसका सिद्धांत नहीं था। अपना सत्य व्यक्त कर के वो राजा से पाया सम्मान और नौकरी दोनों से ही हाथ धो देता है।
6 min
22 August 2023
शेर, गीदड़ और मूर्ख गधा
करालमुख मगरमच्छ अब भी इसी प्रयास में है कि किसी प्रकार रक्तमुख बंदर उसके साथ उसके घर चलने को फिर मान जाए। बंदर उसे लंबकर्ण गढ़े गधे की कथा का उदाहरण दे कर समझा रहा है कि वो जान बूझ कर मृत्यु के सामने नहीं जायेगा।
12 min
03 July 2023
जान बची लाखों पाए
बंदर और मगरमच्छ की कहानी आगे बढ़ती है। मगरमच्छ को अपनी भूल का आभास हो रहा है। बंदर, उसकी नीयत समझ चुका है। अब मगर कितने भी प्रयास करे, बंदर मानने वाला नहीं।वो अपनी बात समझाने के लिए गंगादत्त मेंढक की कथा सुनाता है।
13 min
31 May 2023
बंदर और मगरमच्छ
पंचतंत्र का चौथा विषय- लब्धप्रनाश यहीं से आरंभ होता है।हाथ आई वस्तु का हाथ से निकल जाना। बंदर और मगरमच्छ की कथा इसी बात को अनेक कथाओं के माध्यम से आप तक पहुंचती है।बंदर और मगरमच्छ की कहानी तो सब जानते हैं, किंतु उस कहानी के अंदर और कितनी कहानियां है यह देखने वाली बात है।
14 min
21 February 2023
वंश की रक्षा और काकोलुकियम का अंत
स्थिरजीवी, मेघवर्ण को, शत्रु किले में बिताए अपने समय के बारे में बता रहा है। मेघवर्ण और स्थिरजीवी कुशल शासक एवं कुशल शासन के गुणों पर चर्चा करते हैं, रणनीति, राजनीति और कूटनीति के सिद्धांतों का महत्व क्या है, इस पर वार्तालाप करते हैं। इसी संदर्भ में स्थिरजीवी दो कथाएं भी सुनता है।
14 min
13 January 2023
उल्लुओं का अंत
स्थिरजीवी को अपनी अंतिम योजना लागू करने का अवसर मिल गया है और रक्ताक्ष के चले जाने के पश्चात यह काम और भी आसान हो गया। उल्लुओं और कौवों की शत्रुता का कारण इस एपिसोड में पूर्ण रूप से समझ आ जाता है और स्थिरजीवी से राजनैतिक ज्ञान भी प्राप्त होता है।
7 min
03 December 2022
बोलती गुफ़ा
रक्ताक्ष अपने साथियों को बोलती गुफ़ा की कथा सुनाता है, जिससे वह उनको समझना चाहता है कि जो जीव जागरूक रहते हैं और हर स्तिथि के लिए तैयार रहते हैं, वे सुखमयी जीवन जीते हैं।
7 min