16 November 2026
NZ में इंडिया का असली Test, U19 Asia Cup Final और Khawaja vs Cummins में कौन सही: बल्लाबोल
Ballabol - The Cricket Podcast
About
इंडिया अंडर-19 टीम ने एशिया कप फाइनल में असंभव लग रही जीत कैसे हासिल की, सेलिब्रेशन को लेकर हुए विवाद पर खिलाड़ियों ने क्या बताया? न्यूज़ीलैंड को ODI सीरीज़ में 3-1 से हराकर भी कई सवालों के जवाब नहीं ढूंढ पाई टीम इंडिया, इस सीरीज में बल्लेबाज़ों की बैंड क्यों बज गई, साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्या ऐसे ही कंडीशन मिलेंगे, SENA देशों में इंडियन बैटर्स का ट्रैक रिकॉर्ड क्यों परेशान करता है? टेस्ट सीरीज़ के लिए कितनी तैयार है गिल की टीम, वेलिंग्टन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब, लेकिन न्यूजीलैंड को क्या चिंता सता रही होगी, पहले टेस्ट मैच में इंडिया की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है और कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से क्यों बाहर किया गया? इन सवालों के जवाब जानिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में. साथ ही सैंडपेपरगेट की पूरी क्रोनोलॉजी के बारे में क्या पता चला, उस्मान ख़्वाजा या पैट कमिंस में कौन झूठ बोल रहा और जय शाह के एकबार फिर ICC चेयरमैन बनने पर दिलचस्प चर्चा भी सुनिए.
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्स: पीयूष कुमार / सूरज सिंह
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्स: पीयूष कुमार / सूरज सिंह